BREKING NEWSDURGHOSPITALछत्तीसगढ़दुर्गस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवालस्वास्थ्य विभाग

आयुष्मान योजना में अवैध वसूली का मामला: SVM हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत, वीडियो साक्ष्य आने के बाद जांच तेज

निःशुल्क इलाज के नाम पर वसूली? दुर्ग के SVM हॉस्पिटल के खिलाफ जांच तेज

दुर्ग छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के दौरान कथित अवैध वसूली और मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर बस स्टैंड के समीप स्थित SVM हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है। मामले में शिकायतकर्ता शिव दास माणिकपुरी ने 22 जून को जिला कार्यालय पहुंचकर जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा और आरोपों के समर्थन में दस्तावेजों के साथ वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वे आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राही हैं और उनका इलाज योजना के अंतर्गत किया गया था, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनसे अतिरिक्त राशि की मांग कर वसूली की गई। जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत वीडियो में कथित रूप से पैसे लिए जाने का दृश्य भी सामने आया है, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि आयुष्मान योजना से संबंधित किसी भी शिकायत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी। यदि जांच में अवैध वसूली, नियमों के उल्लंघन अथवा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना के लाभार्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली के आरोप सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

फिलहाल पूरे मामले में जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker