RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

बिजली विभाग डकैत बन गया है, उपभोक्ता को लूट रहा – कांग्रेस

बिजली उपभोक्ताओ का बढ़े बिजली बिल के अलावा कोयले का अतिरिक्त प्रभार वसूला जा रहा

THE NARAD NEWS,,,रायपुर,,,,,/14 अक्टूबर 2026। सरकार बिजली बिल के साथ कोयले की कीमत का अतिरिक्त प्रभार जोड़कर उपभोक्ताओं से लूट रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अक्टूबर महिने में प्रति उपभोक्ता से 300 रू. से लेकर 1000 रू. तक का अतिरिक्त प्रभार सरकार के द्वारा लगाया गया है। यह प्रभाव शुल्क बिजली बिल के अलावा उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भेजा गया है। जिन उपभोक्ताओं के ऑनलाइन केवल बिजली बिल पटाया तथा कोयला प्रभार शुल्क नहीं पटाया है, उनकी बिजली काट दी जा रही है। भाजपा सरकार ने बिजली विभाग को जबरिया वसूली का विभाग बना लिया है। इस साल अक्टूबर में जिनका बिजली बिल पटाने की नियत तारीख नहीं आई है। उनका भी पिछला प्रभार बकाया बता कर विद्युत कनेक्शन काट दिया जा रहा है। उपभोक्ता परेशान है, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि बिजली क्यों काटी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को लूटना है। बिजली आवश्यक जरूरत बन गयी है। उसका फायदा सरकार और बिजली विभाग उठा रहा, कभी अनुबंध भार से ज्यादा खपत बताकर दंड वसूला जा रहा तो कभी सेस लगाकर, कभी कोयले का अतिरिक्त प्रभार लगाकर वसूली की जा रही। भाजपा सरकार के राज में आम आदमी बिजली के बिल के कारण परेशान हो गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। भाजपा सरकार ने इसी साल जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता बढ़े बिजली बिल के कारण परेशान है, लोगों के राशन के बिल से ज्यादा महीने का बिजली बिल आ रहा है। सरकार ऊपर से झूठ बोल रही कि बिजली सस्ती हो गयी है। बिजली सस्ती होने का सरकार का दावा बेशर्मी से भरा हुआ है सरकार में बैठे हुये लोग सावन के अंधे हो गये है उनको हरा – हरा दिख रहा है। बिजली के दाम बढ़ा दिये, स्मार्ट मीटर से रीडिंग ज्यादा आ रही, 400 युनिट बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दिये। जनता की परेशानी से सरकार को कोई लेना देना नही है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker