BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपुलिस प्रशासनरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरोजगारलाइफस्टाइलविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

स्वास्थ विभाग,मंत्री रामविचार नेताम के घर दावत खानी ग्रामीणों को पड़ी महंगी, 200 लोग फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार

Eating at the house of Health Department Minister Ramvichar Netam proved costly for the villagers, 200 people became victims of food poisoning.

 

The narad news 24,,,,बलरामपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम के घर होली मिलन का दावत खाना लोगों महंगा पड़ गया। उल्टी-दस्त के साथ 200 लोग फूड प्वाइजनिंग शिकार हो गये। मंत्री रामविचार नेताम के घर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। प्रभावितों में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने भांग पी थी। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं तो जमीन में लिटाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। कुछ लोगों का उपचार वाड्रफनगर एवं अंबिकापुर तथा यूपी के अस्पतालों में भी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक उल्टी-दस्त से पीड़ितों में सनावल, वाड्रफनगर, रामानुजगंज, डिंडो, बगरा, रामचंद्रपुर सहित आसपास के करीब गांवों के लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास सनावल में दो दिनों पूर्व आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित हुआ था। कुछ लोगों का उपचार वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज के अस्पतालों में किया गया।

गांवों में स्वास्थ्य अमला सर्वे कर रहा है। 15 गांवों में पीड़ित मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दो पीड़ितों को बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर लाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। सभी को दस्त एवं कुछ को उल्टी की भी शिकायत है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई लोगों का इलाज जमीन पर लिटाकर किया जा राह है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button