BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALIED नक्सलियोंकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनबस्तरबीजापुररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागहादसा

नक्सलियों ने  उत्पात मचाया गांव में लगे मोबाइल टावर को माओवादियों ने किया आग के हवाले

Naxalites created ruckus, Maoists set fire to the mobile tower installed in the village.

 

The narad news 24,,,,,,कोंडागांव। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. यहां के एक गांव में लगे मोबाइल टावर को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है. बुधवार रात करीब 11 बजे 4-5 नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस मोबाइल टॉवर के जलने से आसपास का नेटवर्क शून्य हो गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव ने इसकी पृष्टि की.

बस्तर में कुछ ही दिनों में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में नक्सलियों की ओर से ग्राम केजंग में लगे जिओ के टावर में आग लगाने से 5 किलोमीटर के दायरे में नेटर्वक नहीं है.

 

बता दें कि शासन-प्रशासन ने ऐसे कई नक्सल प्रभवित ग्रामों में टॉवर खड़े कर दिए हैं. इससे माओवादियों का नेटवर्क तोड़ने में ये टॉवर एक बड़ी कड़ी के तहत कार्य कर रहे हैं. हर घटना की सूचना इन टॉवरों के होने से पहुंच जाती है. इसका बड़ा कारण है अब हर ग्रामीण के हाथ में मोबाइल आ चुका है और वो इससे गांव में प्रशासन की हर योजना की जानकारी के साथ अब देश-दुनिया से भी जुड़ चुके हैं.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker