छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

दशहरा असत्य, अहंकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है :- विधायक दीपेश साहू 

नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का विधायक साहू ने किया लोकार्पण 

 

 

The Narad News 24,,,,,बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम लेंजवारा ,गुधेली मे हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरे का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने दशहरे के इस पावन पर्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि रामलीला और दशहरे जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं, जो हमें धर्म, सच्चाई और मर्यादा का पालन करने की शिक्षा देते हैं। ग्रामवासियो द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में विधायक दीपेश साहू का विशेष सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू नवनिर्मित संस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया गया l

 

शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ त्योहारों का आरंभ

 

 

विजयादशमी के अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही त्योहारों का सिलसिला आरंभ हो जाता है। दुर्गा पूजा के बाद मनाया जाने वाला दशहरा असत्य, अहंकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।इस दिन को भगवान श्रीराम द्वारा अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। हमें अपने अंदर छिपे अहंकार रूपी रावण को निकाल फेकना है l उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

 

कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला के विभिन्न दृश्यों के मंचन से हुई, जिसे दर्शकों ने बड़े चाव से देखा। इसके बाद रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 

विधायक का संबोधन

 

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा, “दशहरा न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह हमें समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है। रामलीला के माध्यम से हम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकते हैं। मुझे खुशी है कि सनातन युवक मण्डल डुडार इस प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से हमारी धरोहर को सहेजने का कार्य कर रहा है।”उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर अवधेश सिँह चंदेल पूर्व विधायक, योगेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिन्दू सनातन संगठन, यशवंत वर्मा मण्डल अध्यक्ष, पोषण वर्मा, राहुल टिकरिहा, रूखमणि ठाकुर सरपंच, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा टंकेश वर्मा, भोला शंकर वर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, त्रिलोचन वर्मा, नारायण प्रशाद चौधरी, प्रेमलाल वर्मा, डॉ जीतेन्द्र कुमार वर्मा, चंद्रकांत परगनिया, देवलाल साहू, परमेश्वर साहू जीवन साहू, रामकुमार वर्मा, मानसिंग वर्मा, मोहन साहू दीनानाथ साहू, टिकेंद्र साहू, राहुल साहू, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे l

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button