BALODBREKING NEWSEDUCATIONKORBARIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकमंत्री लखन लाल देवांगनरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षा

प्रग्तिपथ पर देवांगन समाज, सभी मिल जुलकर बनाएंगे प्रगतिशील: उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन

जिला बालोद में देवांगन समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। बालोद स्थित टाऊन हॉल में जिला देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

मंत्री श्री देवांगन के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। बाइक रैली की अगुवाई में मंत्री श्री लखन लाल कार्यक्रम स्थल में शिरकत किए।

यहां समाज के महिला पदाधिकारियों द्वारा आरती कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर मंत्री श्री देवांगन ने जय देवांगन–जय महाजन का उद्घोष किया।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की आप समाज के प्रमुख है, मंत्री श्री देवांगन ने समाज को पूरे प्रदेश में एकजुट करने का संदेश दिया। साथ ही कहा की हम सभी अलग अलग जगहों पर काम करते हैं। समाज को और भी बेहतर दिशा देते काम करें। समाज को प्रग्तिपथ से प्रगतिशील बनाने के लिए प्रयास करें।

इस अवसर पर देवांगन समाज के जिला बालोद के अध्यक्ष श्री केदार देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा की ये समूचे देवांगन समाज की गर्व की बात है की पहली बार हमारे समाज से श्री लखन लाल देवांगन जी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने मंत्रीमंडल में प्रमुख दायित्व दिया है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह समाज के अध्यक्ष दीपक देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा की आज सभी हम पदाधिकारियो ने शपथ ली है उसके अनुरूप कार्य करेंगे। समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ साथ समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर देवांगन समाज के जिला बालोद के अध्यक्ष श्री केदार देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा की ये समूचे देवांगन समाज की गर्व की बात है की पहली बार हमारे समाज से श्री लखन लाल देवांगन जी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने मंत्रीमंडल में प्रमुख दायित्व दिया है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, देवांगन समाज के प्रदेश नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, देवांगन कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्षप्रदीप देवांगन,पोषणलाल देवांगन, वेदलाल देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहरलाल देवांगन समेत अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button