RIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गांवों के विकास के लिए गहन विचार विमर्श कर विजन प्लान बनाने सरपंचों को प्रेरित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदि कर्मयोगी योजना से सरपंचों को वनांचल गांवों के विकास के लिए योजना बनाने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

The Narad News 24,,,,लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित बैठक में आदि कर्मयोगी एवं आदि सहयोगी से चर्चा की और गांवों के विकास के लिए गहन विचार विमर्श कर विजन प्लान बनाने के सरपंचों को अभिप्रेरित किया। उन्होंने सरपंचों से कहा कि, योजना बनाकर उसकी उपयोगिता के बारे में भी सोचना होगा।

श्री साव ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वनांचल ग्रामों के जनप्रतिनिधियों को आदि कर्मयोगी योजना के तहत अपने गांवों के विकास के लिए योजना बनाने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। भारत सरकार के नीति में भी परिवर्तन के लिए सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित आदिवासी ग्राम भी बनाना है। इसलिए अब आजीविका केंद्रित योजना, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कार्य करना है।

 

इस अवसर पर सरपंचों और ब्लॉक स्तरीय मिस्टर ट्रेनर ने उप मुख्यमंत्री को बैठक में संवाद किया और विकास के विजन को साझा किया। गौरतलब है कि, लोरमी विधानसभा में आदि कर्मयोगी अभियान में वन क्षेत्र के 28 गांव शामिल हैं। वहीं जिले में 35 गांव शामिल हैं। इन गांवों के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजन बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है। प्रधानमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए आदि कर्मयोगी योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना के साथ ही वन धन विकास योजना, कमजोर जनजाति समूह मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाएँ चला रही हैं। इसके अलावा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, आदिवासी अनुसंधान संस्थानों को सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के जरिये भी आदिवासी समाज को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

इस बैठक में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार जी, एसपी भोजराम पटेल जी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय जी, लोरमी क्षेत्र के सरपंच गण, अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

….. ……..

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker