RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

एक देश, एक चुनाव” समय की माँग – विधायक गुरु खुशवंत साहेब

One country, one election" is the need of the hour – MLA Guru Khushwant Saheb

, The Narad News 24,,,,मंदिर हसौद

भारतीय जनता पार्टी मंडल मंदिर हसौद द्वारा “एक देश, एक चुनाव” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री दर्जा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “एक साथ चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि देश को स्थिरता व विकास की नई दिशा देगा।”

विधायक गुरु साहेब ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश की ऊर्जा, समय और संसाधनों की अत्यधिक खपत होती है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है और विकास की गति धीमी पड़ जाती है। “एक देश, एक चुनाव” प्रणाली को अपनाकर हम इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कदम देश को नई स्थिरता व नीति-निरंतरता प्रदान करेगा, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम नारंग जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा रायपुर ग्रामीण) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राम प्रताप सिंह जी, अशोक बजाज जी, ध्रुव कुमार मिर्धा जी, कुलेश्वर बैस जी, कृष्ण कुमार वर्मा जी, गोपाल वर्मा जी, टेश्वन बघेल जी, देवनाथ साहू जी, देवकुमार साहू जी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने “एक देश, एक चुनाव” के पक्ष में एकमत होकर समर्थन व्यक्त किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker