छत्तीसगढ़हादसा

चीन के दक्षिणी तट से टकराया तूफान साओला:160 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही, 9 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा

THE NARAD NEWS24………………….तूफान साओला आज सुबह चीन के ग्वांगडोंग में दक्षिणी तट से टकरा गया है। इससे पहले चीन के तटीय शहर शेनझेन में शुक्रवार शाम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया था। आस-पास के इलाकों में स्कूलों और दुकानों को बंद भी बंद कराया गया है। तूफान के कारण चीन में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर हैं।

तेज हवा के बीच एक युवती छाते को सम्हालती नजर आ रही है।

हवाएं 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। 9 लाख लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 1949 के बाद से दक्षिणी प्रांत में आने वाले पांच सबसे ताकतवर तूफानों में से एक हो सकता है।

तस्वीर तूफान आने के बाद जमीन से उखड़ चुके पेड़ की है।

तेज हवा के बीच एक युवती छाते को सम्हालती नजर आ रही है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker