छत्तीसगढ़हादसा

नवा रायपुर में फूड पैकेट्स खाकर कई गायों की मौत:युवा मितान सम्मेलन में खुले में फेंके गए प्लास्टिक के सीलबंद पैकेट्स, मामले में सियासत शुरू

THA NARAD NEWS24…………………………………नवा रायपुर में खूले में फेंके गए प्लास्टिक के फूड पैकेट्स खाकर 20 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में हुई गायों मौत की जानकारी मिलने पर वेटनरी डॉक्टरों की टीम यहां भेजी गई है, फिलहाल फूड पॉइजनिंग की इसकी वजह बताई जा रही है। बता दें कि यहां तूता के मेला ग्राउंड में युवा मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। राहुल गांधी की सभा में लाखों की तादाद में भीड़ जमा हुई थी। यहां अलग-अलग जगहों पर पार्किंग में ही लोगों को फूड पैकेट्स बांटे गए थे लेकिन लोगों ने वहीं खाना फेंक दिया।

नवा रायपुर में कई जगहों पर खूले में इसी तरह फूड पैकेट्स पड़े हुए हैं।

कई सीलबंद फूड पैकेट्स यहां अब भी पड़े हुए हैं, इसकी सफाई नहीं की गई और अब आशंका ये जताई जा रही है कि यहां घूम रहे मवेशियों ने खूले में रखा खराब खाना खा लिया, जिससे कई गायों की मौत हो गई। कार्यक्रम के बाद ये बात सामने आई कि जिस कंपनी को कार्यक्रम के दौरान खाने का ठेका दिया गया था,उसने बड़ी लापरवाही की है। कंपनी ने हजारों पैकेट खाना बिना बांटे ही फेंक दिया। बताया जा रहा है कि खाना दो दिन पहले ही पैक कर दिया गया था, जिसके चलते खाना खराब हो गया था। घटना के बाद वेटरनरी डॉक्टरों की टीम नया रायपुर के तूता गांव जांच करने पहुंची गई है। वहीं बीमार गायों की जांच पहले की जा रही है ताकी उन्हें समय रहते बचाया जा सके। उसके बाद मवेशियों के मौत का पता लगाया जाएगा।
यहां जिन जगहों पर पार्किंग और खाने की व्यवस्था रखी गई थी, वहीं आसपास गायों की मौत हुई है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker