RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल के बजाय अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग बनकर रह गई है- उज्ज्वल दीपक

The narad news 24,,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दुर्ग जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में एनएसयूआई पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों की आपराधिक वारदातों में संलिप्तता एक बार फिर इस बात की तस्दीक कर रही है कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल के बजाय अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग बनकर रह गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की होटल में लात-घूँसों से जमकर पिटाई करके अधमरा कर बाहर फेंक दिया गया ता। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने पर गुस्से में आरोपियों ने युवक को मार डाला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जाँच के दौरान 27 जनवरी को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एनएसयूआई का जिला संयोजक प्रशांत राव और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। श्री दीपक ने प्रदेश में अपराधों को लेकर प्रलाप कर रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो अपराध की हर विधा ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने का काम किया ही, आज विपक्ष में होते हुए भी कांग्रेस के लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, अपितु प्रदेश में अराजकता फैलाने के षड्यंत्रों का एजेंडा भी चला रहे हैं। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक चरित्र ऐसे हिंसक अपराधों से दागदार रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कॉस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या मुख्य आरोपी कुलदीप साहू का कांग्रेस के कई नेताओं के साथ फोटो है वहीं, हत्याकांड में शामिल एक आरोपी एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष था। इसी प्रकार छात्रा से दुष्कर्म और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय ने भानुप्रतापपुर निवासी एनएसयूआई छात्र नेता रूहाब मेमन को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने पुलिस को कानून-व्यवस्था के काम से हटाकर दीगर ऐसी करतूतों को अंजाम देने में लगा दिया था, जिसके कारण प्रदेश में हर तरह के अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा था। श्री दीपक ने कहा कि अधिकांश अपराधों में या तो कांग्रेस के नेताओं की सीधी संलिप्तता होती है, या अपराधियों को कांग्रेस नेताओं का संरक्षण प्राप्त होता है। कांग्रेस के शासनकाल में तो प्राथमिकी दर्ज होना भी कठिन था। कोंडागांव में दुष्कर्म की शिकार एक आदिवासी बच्ची के पिता ने एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आत्महत्या तक की कोशिश की थी। जांजगीर जिले के पेण्ड्री में घटित डकैती के मामले में जो हथियार बरामद हुए हैं, वह क्षेत्रीय विधायक के घर से मिले हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक और बलौदाबाजार हिंसा से लेकर डकैती के मामलों तक कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं संलिप्तता रही है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जी की चिंता यह है कि राजीव युवा मितान क्लब के युवा खाली हो गए हैं, उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए अपराध और नशाखोरी बढ़ गई है, तो क्या यह माना जाए कि अपराधियों को भूपेश सरकार इस क्लब के नाम पर पाल-पोस रही थी?

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker