BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम

बिजली बिल के माध्यम से लहू पी रही भाजपा सरकार को आम जन एवं कांग्रेस पार्टी ने लिखा लहू से खत,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,,,

पूर्व की कांग्रेस सरकार की बिजली बिल योजना लागू करने की मांग _ विकास उपाध्याय

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर….. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली बिल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता का लहू पी रही है जिसके विरोध में आम जन एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को लहू से पत्र लिखा गया और बिजली विभाग योजना लागू करने एवं 400 यूनिट बिजली विभाग लागू करने की मांग की गई ।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मंहगाई की मार झेल रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ वासियों को साय सरकार अगर चाहती तो पूर्व की कांग्रेस सरकार की बिजली बिल योजना को लागू कर बिजली बिल में राहत दे सकती थी लेकिन विधानसभा चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ योजना लागू करने की बात कह कर जनता से वोट ले लिया लेकिन बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देने के नाम पर उनके विश्वास का खून किया जा रहा है एक तरफ महतारी वंदन योजना के नाम पर 1000 रु देकर बिजली के माध्यम से कई गुणा उसी घर से लूटने का काम बीजेपी सरकार कर रही है ।

भाजपा सरकार बिहार में चुनाव होने पर फ्री बिजली की बात कहती है और जिन राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहां कई गुणा बिजली बिल वसूल रही है भारतीय जनता पार्टी केवल वोट के लिए राजनीति करती है और जनता के विश्वास का फायदा उठाना भली भांति जानती है लेकिन जनता अब महंगी बिजली बिल को लेकर आक्रोशित है जिसका आने वाले दिनों में बीजेपी के जनप्रतिनिधि लोगो का विरोध कर एहसास भी करा देगी कि जनता ही भगवान है सत्ता के नशें में जनता की भावनाओं से बीजेपी के लोगों को खेलना बंद करना होगा।

 

आज के इस विरोध प्रदर्शन में विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, श्री कुमार मेनन, आकाश तिवारी,सुंदर जोगी, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, शरिक रईस खान, मुन्ना मिश्रा, दिनेश ठाकुर,संदीप तिवारी, बंशी कन्नौजे, नवीन चंद्राकर, विकास अग्रवाल, मनोज सोनकर, संदीप सिरमौर, अजीज भिन्सारा, शाहरुख, सुशील अग्रवाल, संदीप शर्मा, संजू नायडू, ईश्वर चक्रधारी, रवि प्रधान, साहब सिंह, अजय निषाद,गोलू कुशवाहा, हर्षित जायसवाल, भूपत जलछतरीय कुलदीप ध्रुव, चीकू तिवारी, उमेश साहनी, फरदीन खोखकर, मेहताब हुसैन सहित सैकड़ों आमजन एवं कांग्रेसी शामिल हुए।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button