EDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़स्वास्थ्य विभाग

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित हुआ निशुल्क “मेगा स्वास्थ्य शिविर”

 

The Narad News 24,,,रायपुर,

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बेटर भारत एवं माँ फाउंडेशन तथा आशा देवी रेखचंद लूनिया चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज निशुल्क “मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प” का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता के महत्व को समझाना था।

शिविर में स्त्री रोग – आई.एल.एस. हॉस्पिटल, नेत्र परीक्षण – ए.एस.जी. हॉस्पिटल, डेंटल चेकअप – डॉ. के. डी. जी., मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एवं काउंसलिंग – डॉ. आलोक शर्मा सिकल सेल जांच एवं परामर्श – बी.ए.एम. हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया।

महाविद्यालय की लगभग 300 छात्राओं एवं स्टाफ ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना चेक-अप कराया। छात्राओं ने इसे एक सार्थक एवं उपयोगी पहल बताया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्म-संवेदनशीलता का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. रात्रि लहरी,की टीम डॉ देवश्री वर्मा, अंशिका दुबे,सरिता वर्मा, द्वारा किया गया तथा सभी डॉक्टरों एवं ट्रस्ट के सदस्यों को महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अंत में प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, और ऐसे शिविर विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।”

गुरुकुल महिला महाविद्यालय

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker