RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमंत्री लखन लाल देवांगनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए,,,वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल

27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण

 

हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 8 सितम्बर 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक किया जाएगा।

श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने जुलाई महीने में प्रदेश भर के सभी श्रम अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की थी। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने निर्देश दिये थे कि सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा मोबाईल कैम्प लगाकर श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित करें। मंत्री के निर्देश के तहत बीते एक महीने में 2000 से अधिक मोबाईल कैम्प लगाये गये। मोबाईल कैंप के माध्यम से विभाग द्वारा प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की जानकारी दी जा रही हैं।

*छत्तीसगढ़ एवं अन्य निर्माण कार्यकर्ता कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं*

 

श्रम मंत्री के निर्देशों के परिपालन में विभाग के अधिकारियों द्वारा राजमाता विजयाराजे बेटी विवाह योजना, बहन मातृत्व सहायता योजना, विश्वकर्मा दुर्घटना पर अंतिम संस्कार, सहायता और अनुग्रह भुगतान योजना की श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा मोबाइल कैम्प लगाकर जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्र/छात्र शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास और पारिवारिक सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री चक्र सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री उपकरण किट सहायता योजना और सुरक्षा उपकरण समर्थन योजना की जानकारी देकर श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के पंजीयन के साथ ही नवीनीकरण का कार्य कर रहे हैं।

*छत्तीसगढ़ एवं अन्य निर्माण कार्यकर्ता कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं*

 

श्रम विभाग के द्वारा सफाई कर्मचारी सहायता योजना को साफ करना, सफाई कर्मचारी विवाह सहायता योजना, अनुबंध श्रम, घरेलू महिला और हमाल श्रम प्रसूति सहायता योजना, अनुबंध श्रमिकों, घरेलू महिला और हमाल श्रमिकों की विवाह सहायता योजना की जानकारी देने के लिए मोबाइल कैम्प लगाई जा रही है। इसी प्रकार अनुबंध कार्यकर्ता, घरेलू महिला और हमाल वर्कर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कार्यकर्ता साईकिल सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कार्यकर्ता सिलाई मशीन सहायता योजना, सफाई कर्मचारी आवश्यक उपकरण सहायता योजना की जानकारी देकर श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के पंजीयन के साथ ही नवीनीकरण का कार्य कर रहे हैं। प्रधान मंत्री की सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री की जीवन बीमा योजना, श्रमिकों की सफाई के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देने के लिए श्रम विभाग के द्वारा मोबाइल कैम्प लगाकर दी जा रही है और श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के पंजीयन के साथ ही नवीनीकरण का कार्य कर रहे हैं।

श्रम विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस दौरान 105544 हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा 36772 हितग्राहियों ने नवीन पंजीयन के लिए आवेदन किये, जिसमें मौके पर ही 27220 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। वहीं शेष हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने पर ही पंजीयन किया जायेगा। मंत्री श्री देवांगन ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे हितग्राही जिनका पंजीयन का नवीनीकरण नहीं हो सका है उन्हें 31 दिसंबर तक पंजीयन नवीनीकरण किया जाना सुनिश्चित करें। मोबाईल कैम्प में 9610 आवेदन पंजीयन नवीनीकरण के प्राप्त हुए, इसमें 8738 आवेदनों को तत्काल स्थल पर ही निराकरण किया गया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button