EDUCATIONHOSPITALछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का  सम्मान किया,कलेक्टर

Officers and employees doing better work in the field of health were honoured, Collector

 

The Narad News 24,,,,,जांजगीर-चांपा. में  वर्ष 2024-25 हेतु समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए वार्षिक कार्ययोजना सह समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आमजनों तक सेवाओं की पहुंच, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए विभिन्न उपकरणों की जानकारी तथा सभी उपकरणों को सुचारू रूप से संचालित करने कहा जिससे मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करें, जिससे समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत प्रसव केंद्रों में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाएं एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले में प्रत्येक माह के 9 व 24 तारीख को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के चिन्हांकित सोनोग्राफी सेंटर में निःशुल्क सोनोग्राफी किये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री छिकारा ने सभी बीएमओ को अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी और बीपीएम को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जानकारी भेजने हेतु निर्देशित किये। बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए युविन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से एंट्री करने एवं जन्म लेने वाले बच्चों का आरसीएच पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुचाने स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव, सिविल सर्जन श्री अनिल जगत, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सेक्टर पामगढ़ के श्री संजय सिंह, संध्या मेश्राम, सेक्टर नवागढ़ के नमिता चंद, गजपति लाल साहू एवं चिरायु टीम नवागढ़ के आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. लोकराज लहरे को सम्मानित किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker