छत्तीसगढ़राजनीतिलाइफस्टाइल

सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

रायगढ़ की बेटी याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़ का भी परचम लहरा दिया है. विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:45 बजे याशी ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर इतिहास रच दिया और प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में रायगढ़ का नाम रौशन किया है. इसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने याशी का उत्साहवर्धन किया.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने याशी जैन की इस सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. बता दें कि मुख्यमंत्री ने याशी द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्वज का विमोचन भी किया था.रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं. माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ था जो 45 दिनों तक चला. याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम भी लहराया है. 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker