RIAPURआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबलौदाबाजारमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में होंगे शामिल,, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भण्डारपुरी धाम में 162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की ऐतिहासिक नींव रखेंगे

 

 

The Narad News 24,,,भंडारपूरी धाम/खरोरा/आरंग/रायपुर—परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के कर्मस्थली भण्डारपुरी धाम में 3 अक्टूबर को आस्था, विश्वास एवं भक्ति के अद्वितीय संगम से सराबोर होगा। देशभर के संत समाज एवं मानव समाज पावन भण्डारपुरी धाम में होने वाले गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल होकर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं गुरु परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।यह स्थान सतनामी पंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मेला गुरु घासीदास बाबा जी के पुत्र गुरु बालकदास साहेब जी के गद्दीनशीन होने की स्मृति में हर साल आयोजित होता है।

इस अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भण्डारपुरी धाम में 162.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की ऐतिहासिक नींव रखेंगे। कार्यक्रम में माननीय डॉ. रमन सिंह जी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, माननीय श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन, माननीय श्री विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री, छ.ग.शासन, मान. श्री अजय जामवाल जी क्षेत्रिय संगठन महामंत्री भाजपा, मान. श्री पवन साय जी प्रदेश संगठन महामंत्री, भाजपा, मान. श्री रामविचार नेताम जी कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मान. श्री ओ.पी.चौधरी जी कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मान. श्री टंकराम वर्मा जी कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मान. श्री दयालदास बघेल जी कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मान, श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद, रायपुर लोकसभा, श्रीमती कमलेश जांगडे जी (सांसद, जांजगीर चांपा लोकसभा, मान, श्री पुन्नुलाल मोहले जी (पूर्व मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक, मुंगेली), मान. श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी (विधायक, अहिवारा), मान. डॉ. नवीन मारकंडे जी (प्रदेश महामंत्री, भाजपा), मान. डॉ सनम जांगड़े जी (प्रदेश अध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा), मान. श्री श्याम नारंग जी (जिला अध्यक्ष ग्रामीण रायपुर भाजपा) वरिष्ठ नेतागण, शामिल होंगे। सतनामी समाज के आदेशक निर्देशक एवं धर्मरक्षक राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन सभी मानव समाज को प्राप्त होगा, जो उनके जीवन और समाज में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा। राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के नेतृत्व में बाबा गुरु ढालदास साहेब जी, गुरु मकसूदन साहेब जी, गुरु सोमेश बाबा जी, गुरु खुशवंत साहेब जी, गुरु सौरभ साहेब जी मोतीमहल से घोड़ा बग्गी में सवार होकर विशाल रैली के साथ मानव समाज का अभिवादन स्वीकार करते हुए धर्ममंच पर पहुंचेंगे। गुरु परिवार के सदस्यों द्वारा गुरु गद्दी की पूजा अर्चना के साथ समस्त मानव समाज के कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना कर सेतखाम में पालो चढ़ाया जाएगा। भण्डारपुरी धाम पंथी के धुन, अखाड़ा के पराक्रम, सतनाम मंगल भजन, सांस्कृतिक संध्या के साथ विभिन्न आयोजनों से भव्य और दिव्य वातावरण से आलौकित होगा।

इस स्वर्णिम क्षण का साक्षी बनने और पुण्यलाभ प्राप्त करने आप सभी संत समाज एवं मानव समाज सादर आमंत्रित है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker