RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएं

भगवान राम के जयकारों के बीच मनाया दशहरा, रावण दहन में शामिल हुए विधायक अनुज

विजयादशमी पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है- अनुज

The narad news 24,,,,,,,,,, रायपुर धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|

कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया|

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

प्रभु श्री राम ने जो संदेश विश्व को दिया उसी पथ पर चलते हुए आगे बढ़ना हैं,प्रभु श्री राम का संदेश स्पष्ट है, अन्याय चाहे कितना भी विकराल क्यों न हो, धर्म की ज्योति अंततः उसे भस्म कर देती है।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण व जनसमूह उपस्थित रहे|

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker