BJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव - 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर|मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रदेश के 43 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए जारी कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसलिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

सीएम साय ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के अंतर्गत द्वितीय चरण में कल प्रदेश के 43 विकासखंडों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वोट डाले जाएंगे। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए, मोदी जी की गारंटी के सभी वादों के समुचित लाभ हेतु अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रही है और निरंतर करती रहेगी।

गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत कल प्रदेश के 43 विकासखंडों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 21 फरवरी को घोषित होंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker