भाजपा का दावा झूठा पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त , प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत के सदस्य अधिक संख्या में चुनाव जीत कर आये है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पत्रकार वार्ता
*भाजपा का दावा झूठा पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त*
*कांग्रेस के 78 और भाजपा के 69 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते है*
*कांग्रेस समर्थित 2100 सरपंच और 600 जनपद सदस्य चुनाव जीते है*
*पंचायत चुनाव बैलेट से हुआ इसलिये भाजपा पिछड़ गयी*
The Narad News 24,,,,,,रायपुर/19 फरवरी 2025। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत के सदस्य अधिक संख्या में चुनाव जीत कर आये है। पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में प्रथम चरण के 149 क्षेत्रों में कांग्रेस के 78 समर्थित चुनाव जीत कर आये है। 69 कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार तथा 9 कांग्रेस समर्थित है, जबकि भाजपा के मात्र 66 सदस्य ही चुनाव जीत पाये है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठा दावा कर रही है कि पंचायतों में उसके ज्यादा लोग चुनाव जीतकर आये है, जबकि हकीकत यह है पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस के प्रथम चरण में भाजपा से 12 सदस्य ज्यादा चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंच, सरपंचों और जनपदों में भी कांग्रेस समर्थित अधिक लोग चुनाव जीतकर आये है। प्रदेश भर में प्रथम चरण में 3605 सरपंचों में 2100 से अधिक सरपंच कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। जनपद पंचायतों में भी 911 में से 600 से अधिक जनपद सदस्य कांग्रेस के चुनाव जीते है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं हुआ बैलेट पेपर से हुआ। अतः भाजपा यहां बेईमानी नहीं कर पायी। उसे मुंह की खानी पड़ी। देश में जो भी चुनाव बैलेट से होगा भाजपा की उसमें हार तय है।
पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महेन्द्र छाबड़ा, अजय साहू, मणी वैष्णव, सोमेन चटर्जी, परवेज अहमद उपस्थित थे।

