RIAPURआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेब

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के मार्गदर्शन एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का अभिनंदन

मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और गुरु खुशवंत साहेब जी को कैबिनेट मंत्री का दायित्व प्रदान करने हेतु अभिनंदन पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर –राजागुरु धर्मगुरु परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के दिव्य मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सतनाम धर्म महासभा तथा सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और गुरु खुशवंत साहेब जी को कैबिनेट मंत्री का दायित्व प्रदान करने हेतु अभिनंदन पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सतनामी समाज के प्रति आत्मीय सहयोग, संवेदनशीलता और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है। भाजपा सरकार समाज की उन्नति, प्रगति एवं समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा जी का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे। बाबा जी के मनखे–मनखे एक समान का संदेश हम सबके लिए प्रेरणादायी है। इस गरिमामयी अवसर पर परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी की पावन उपस्थिति एवं आशीर्वाद से समाजजनों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी, विधायक श्री अनुज शर्मा जी, नान के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब जी, भाजपा नेता श्री अंजय शुक्ला जी सहित सतनाम धर्म महासभा एवं सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सदस्य एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button