RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के निमोरा मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन

छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए कर रही सराहनीय कार्य: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर, 17 सितंबर 2025/ केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी आज राजधानी रायपुर के प्रवास पर पहुंची। उन्होंने निमोरा के मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया। वहां बच्चों से मुलाकात की और उनको दिए जा रहे पूरक पोषण आहार और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में बच्चों के विकास और सुपोषण के लिए जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। आंगनबाड़ी केन्द्र में ईसीसीई गतिविधि के तहत् पोषण के साथ-साथ पढ़ाई भी कराया जा रहा है। जिससे बच्चों के सम्पूर्ण विकास में मदद मिल रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” के तहत आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के आठवे संस्करण की शुरूआत की गई है। आप सभी आमजनों से अपील है कि इसके सहभागी बनें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों ने बाल-गीत सुनाया, जिसके पश्चात् केन्द्रीय मंत्री ने बच्चों को फल एवं उपहार प्रदान किया एवं स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही आंगनबाड़ी परिसर में अमरूद, जामुन और आम का पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री लव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी.एस. एल्मा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, डीपीओ सुश्री शैल ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button