BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया प्रदेश के वाराणसी से वडनगर गए भाजयुमो कार्यकर्ताओं का सम्मान

THE NARAD NEWS 24,,,,,,,रायपुर,,,,,। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पर्व के तहत छत्तीसगढ़ से वाराणसी और वडनगर गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया।

*कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की तपस्या से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं – विष्णुदेव साय*

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी और प्रधानमंत्री जी की जन्मभूमि वडनगर जाकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की तपस्या से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें वडनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा भी कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में शामिल होकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों को लेकर जनता से संपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

*प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है – कर्मवीर सिंह*

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने छत्तीसगढ़ से वाराणसी से वडनगर गए भाजयुमो कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी और वडनगर में जाकर जो सेवा कार्य किए हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने प्रधानमंत्री जी की कर्मभूमि वाराणसी और जन्मभूमि वडनगर में जाकर स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क और विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं, जो प्रधानमंत्री जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। यही सेवा भावना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, अभियान प्रभारी जगदीश (रामू) रोहरा, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक गोविंदा गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, शुभम जायसवाल, प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय, भाजयुमो प्रदेश कार्यालय मंत्री अंकित द्विवेदी, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, दीक्षा अग्रवाल, अन्नू ठेठवार, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker