RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंमनोरंजनलाइफस्टाइल

साजा, वीरनपुर घटना पर बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म दंगल-द वीरनपुर फाइल्स                                    

निर्माता, लेखक हेमलाल चतुर्वेदी हैं, स्टारकास्ट पवन गांधी का चयन कर लिया गया है,

 

The  narad  news  24,,,,   रायपुर । वाईआर फिल्म के बैनर तले फिल्म काका जिंदा है के 2 मिलियन पहुंचने और वाईआर फिल्म के बैनर तले ही एक नई छत्तीसगढ़ी फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। फिल्म का नाम दंगल-द वीरनपुर फाइल्स है। बेमेतरा जिला अंतर्गत ग्राम साजा में घटी बहुचर्चित घटना के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है।

फिल्म के निर्माता, लेखक हेमलाल चतुर्वेदी हैं, स्टारकास्ट पवन गांधी का चयन कर लिया गया है, जबकि अन्य कलाकारों का चुनाव करने रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा में ऑडिशन होना है। नववर्ष के आरंभ माह जनवरी में शुटिंग शुरू कर मई-जून तक फिल्म रिलीज किये जाने की योजना है।

हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में साजा में घटित घटना का अंश मात्र होगा, यह फिल्म पूर्णत: दर्शकों के मनोरंजन अनुकूल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी के भावना के प्रतिकूल जाना नहीं बल्कि मात्र अपने सुधि दर्शकों का मनोरंजन करना है।

————-

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button