BREKING NEWSEDUCATIONpm modiटेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशबधाई शुभकामनाएंमध्य प्रदेशराम भगवान श्री राम
देश में सीएए लागू,भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
CAA implemented in the country, Government of India issued notification

The narad news 24,,,,,नई दिल्ली। देशभर में आज से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू हो गया है। इसे ऐन लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इसके बाद अब तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। इसके तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है। केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।