ख़ास ख़बर,,,,,लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस,दिनभर चला बैठकों का सिलसिला
Special news, Congress busy in preparations for Lok Sabha elections, series of meetings continued throughout the day

The narad news 24,,,,,,रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतर गई है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस भवन गांधी मैदान में सुबह से लेकर शाम तक गुरुवार को मैराथन बैठके की गई। तीन पालियों में बैठक हुई।
सर्वप्रथम पहली बैठक में रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले 70 वार्डों के पार्षद,छाया पार्षद ,ब्लाॅक अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई।
तत्पश्चात दूसरी बैठक में रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्य,जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक हुई। तीसरी बैठक में रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में रायपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे।

बैठक का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव में किस प्रकार आमजनों तक अपनी बात पहुंचाने तथा शहर एवं ग्रामीण इलाकों में किस प्रकार घर-घर तक पहुंचा जाए इन बातों पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जो न्याय की गारंटी युवा,किसान, महिलाओं के लिए दी गई है, उस गारंटी को आमजनों तक पहुंचाना, सोशल मीडीया बैनर पोस्टर वाल राइटिंग के माध्यम से कांग्रेस की गारंटियों को आमजनों तक भी पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की गारंटियों का बैनर पोस्टर अपने घरों में लगाने। 
कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर की बैठक करने के निर्देश भी दिए गए । कांग्रेस नेताओं ने सुझाव दिए कि देश में बढ़ती हुई महंगाई खाद्य पदार्थ, घरेलु गैस, पेट्रोल डीजल के बढते दामों से आम जनता त्रस्त है। इसे उजागर किया जाए।

बैठक में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विकास उपाध्याय ने जो संघर्ष किया है उसे रायपुर लोकसभा की जनता भलिभांति जानती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पैसे और पसीने की लड़ाई में जीत पसीने की होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची में मेरा नाम तय किया ह, इससे बड़ा उपहार मेरे लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित रहता है। कोरोना काल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही लोगों की मदद की। भोजन हो या राशन, मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस महामारी में भी पीछे नही हटें। इसी कडी मे आज महिला कांग्रेस युथ कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक रखी गई है।

बैठक में रायपुर शहर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर प्रमोद चैबे संजय पाठक सुरेश ठाकुर महेंद्र छाबड़ा शिव सिंह ठाकुर एजाज ढेबर प्रमोद दुबे गिरीश दुबे उधोराम वर्मा मदन तालेडा धनंजय ठाकुर जयशंकर तिवारी महेश शर्मा कन्हैया अग्रवाल ज्ञानेश शर्मा पंकज शर्मा श्रीकुमार मेनन डोमेश्वरी वर्मा उतरी कमल भारती सुंदर जोगी सुमित दास प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर सचिन शर्मा संजय सोनी अरूण जंघेल सहदेव व्ययवहार देवकुमार साहू घनश्याम राजू तिवारी दाउलाल साहू दीपा बग्गा सतनाम पनाग बंशी कन्नौजे उत्तम साहू अमित दास कामरान अंसारी प्रमोद मिश्रा रितेश त्रिपाठी रियाज अहमद अशोक राज आहूजा नरेंद्र ठाकुर आकाश तिवारी बाकर अब्बास अनवर हुसैन आकाश तिवारी ममता राय पार्वती साहू पुरूषोत्तम बेहरा पदमा कहार अमोद सिन्हा राकेश धोतरे दिनेश ठाकुर कमलेश नथवानी राजेश ठाकुर विनोद कश्यप अमन गिल मोहम्मद फहीम पुष्पराज बैद सुमन देवरथ नायक देवनंदनी साहू केसरी मोहन साहम दुर्गा राय मुन्ना मिश्रा राजु नायक मोहसिन खान धनसिंग यादव आदि उपस्थित थे।


