BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशमंत्री बृजमोहन अग्रवालराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

ओडिशावासियों से बृजमोहन ने कहा-उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को जिताए।

ओडिशा के काटाबांजी में किया भाजपा का प्रचार, अग्रवाल सभा की लो बैठक।

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/13/05/2024/वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में भाजपा के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न समाजों की बैठक लेकर ओडिशा के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान कर रहे है। इसी क्रम में आज ओडिशा के कांटाबांजी में उन्होंने अग्रवाल सभा ट्रस्ट की बैठक ली और समस्त व्यापारी समुदाय से प्रदेश के हित में लोकसभा क्षेत्र में सांसद पद पर भाजपा को संगीता सिंहदेव तथा विधायक पद पर लक्ष्मण बाग को जिताने का आग्रह किया।

सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी लोगों को ओडिशा और देश का भविष्य बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण ओडिशा पिछड़ा और गरीब राज्य बना हुआ है। 25 सालों से यहां पर पटनायक परिवार सरकार चल रहा है, स्थाई सरकार होने के बावजूद ओडिशा में विकास का कोई काम नहीं हुआ। आज भी यहां के लोग बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार आदि के लिए छत्तीसगढ़ पर निर्भर हैं।

छत्तीसगढ़ का निर्माण आज से लगभग 23 साल पहले हुआ लेकिन वो विकास के मामले में आज काफी आगे है वर्तमान में डबल इंजन सरकार आने से वहां के लोगों में समृद्धि आ रही है व्यापार फल फूल रहा है लेकिन ओडिशा में व्यापार दम तोड़ रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की भाजपा सरकार सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए सभी लोग खुद भी भाजपा को वोट दें और दूसरों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे सिंघी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में छोटे बड़े व्यापार को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन ओडिशा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते यहां से व्यापारी पलायन कर रहे हैं जिससे ओडिशा का आर्थिक विकास ठप पड़ गया है।

अग्रवाल सभा की बैठक में सुभाष अग्रवाल तुलसी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष कांटाबांजी कैलाश अग्रवाल, सचिव संतोष अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश आर्य, सचिव संजय अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजिम विजय गोयल समेत अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, जैन तेरापंथ सभा, किराना मर्चेंट एसोसिएशन, कपड़ा मर्चेंट एसोसिएशन, मारवाड़ी युवा मंच के सैकड़ो लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button