BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशधार्मिकबधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षासांसद

बृजमोहन अग्रवाल ने अंजनेय विश्वद्यालय में 3 दिवसीय सिविक यूथ कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है: बृजमोहन अग्रवाल

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर 5 जुलाई एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ज्ञान और सिविक सेंस इन दो स्तंभों पर ही एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है।

यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी स्थित अंजनेय विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय सिविक यूथ कॉन्क्लेव में कही।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ज्ञान युवाओं को सशक्त बनाता है। शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से वे अपने आसपास की दुनिया को समझते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय बनाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं। ज्ञानवान युवा न केवल बेहतर नागरिक बनते हैं, बल्कि वे देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

जबकि सामाजिक भावना हमको जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इसमें हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन का सम्मान करना सीखते है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जिसमे सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सिविक सेंस न केवल हम अपने हितों के लिए, बल्कि समाज के समग्र हित के लिए भी काम करते हैं। इससे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते हैं और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करते हैं।

विशेष अतिथि जस्टिस श्री गौतम चौरडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से समाज और राष्ट्र हित में ईमानदारी से काम करने की सलाह दी।

सिविक यूथ कॉन्क्लेव में देश भर से आए सैकड़ों युवा शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अंजनेय विश्वद्यालय के चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल, वाइस चांसलर श्री टी रामाराव, सिविक यूथ कॉन्क्लेव के सचिव श्री आर्यन सिन्हा, डीजी श्री अहसान राजा समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker