BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन से पूछे पांच सवाल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन पर आए राज्यसभा सांसद पहले इन सवालों का जवाब दें, तक कोई आरोप लगायें।

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन पर आए राज्यसभा सांसद पहले इन सवालों का जवाब दें, तक कोई आरोप लगायें।

1. अपने प्रथम प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए रंजीत रंजन ने कहा था कि “नक्सली बुरे नहीं होते” क्या आज भी आप अपने बयान पर कायम हैं। क्या यह संयोग है कि नक्सल मोर्चे पर सरकार को जब भी कोई बड़ी सफलता मिलती हैं, उसी समय वे उन्हें कवर देने आ जाती हैं?

2. ⁠रंजीत जी बताएं कि छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारकर उन्हें जो राज्यसभा की सदस्यता मिली है, उसके साथ उन्होंने कितना न्याय किया? छत्तीसगढ़ के लोगों के कल्याण और राज्य के विकास में आपने क्या योगदान दिया?

3. रंजीत रंजन जी बताएं कि आपके दो साथी राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला व के टी तुलसी जी छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आते हैं।

 

4 रंजीत जी बताएं कि छत्तीसगढ़ में जब उनकी पार्टी सत्ता में रहकर लूट, भय और भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर रही थी, तब तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों के हित में उन्होंने बघेल सरकार के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई?

5 . अंतिम सवाल कि आप महिला हैं और आपके राज्यसभा सदस्य रहते आपके कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा और अर्चना गौतम के साथ आपके ही कांग्रेस के साथियों ने दुर्व्यवहार किया। आप महिला है, जनप्रतिनिधि है, आपने उनके न्याय के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई?

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker