EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी बधाई

भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जन्माष्टमी पर्व की समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि योगोश्वर भगवान श्रीकृष्ण का शाश्वत प्रेम और कृपा न केवल आज, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन की यात्रा के हर दिन जीवन को समृद्ध करे। श्री देव ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन अनुकरणीय है। जीवन में जो पाया है उसे बाँटने की हिम्मत रखनी चाहिए। धर्म मार्ग पर चलना, वीरता धारण करना, दया रखना, गौ पालन करना यही श्रीकृष्ण की हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दु:खियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। श्री देव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आह्वान किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker