BJP CGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

नानगुर एवं माड़पाल में 90 लाख की लागत से होगा बाजार शेड का निर्माण कार्य , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात

 

 

The Narad news 24,,,,,जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नानगुर एवं माड़पाल में में आधुनिक बाजार शेड निर्माण का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया। नानगुर बाजार स्थल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 40 लाख की लागत से आधुनिक बाजार शेड निर्माण , माड़पाल में 40 लाख रूपए की लागत से आधुनिक बाजार शेड निर्माण कार्य, माड़पाल में कोदाईबुड़ी माता गुड़ी में 05 लाख की लागत से आहता निर्माण,कोटगुड़ीन लिंगई मंदिर में 05 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को सौगात दिया गया। बाजार शेड भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि नानगुर एवं माड़पाल क्षेत्र में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुत पुरानी मांग रही है।

क्षेत्र की जनता को बाजार स्थल में उचित स्थान नहीं मिलता था । जिससे हमारे जनता को बाजार में आने से समस्या होती थी। क्षेत्र की जनता के मांग के अनुरूप पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से बाजार शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। श्री देव ने कहा जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जनता को सड़क, पानी,विधुत , पुलिया, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का सहृदय आभार। प्रदेश सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ उठायें। श्री देव ने कहा जनता के बीच पहुंचकर उनकी हर छोटी-बड़ी मांगों को सुनकर उसका समाधान किया जा रहा है। जनता ने हम पर विश्वास जताया है उस पर हम लगातार कार्य कर रहे हैं । नानगुर एवं माड़पाल में बाजार शेड निर्माण एवं माता मंदिर में शेड व आहता निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। हमारे क्षेत्र की जनता आधुनिक शेड में बैठकर अपना व्यवसाय करेंगे। भूमिपूजन पश्चात निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिन्दु साहू, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,नानगुर सरपंच सुखराम बधेल, माड़पाल संरपंच महादेव बाकड़ा,उप सरपंच चंद्रकला साहनी,सतीश सेठिया, मनोहर सेठिया, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, मुरली मनोहर,राधे सेठिया, चंद्रकांत सेठिया,मोहन सेठिया,कुंज बिहारी दास,रधु सेठिया, सविता साहनी, बलिराम,राधे पन्र्दे, सीईओ अमित भाटिया, एवं भाजपा कार्यकर्ता व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker