IED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा विकास के लिए कृतसंकल्पित – विधायक सुनील सोनी अरविंद दीक्षित वार्ड में लगभग 3 करोड़ सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

BJP is determined for development -mla Sunil Soni Bhoomi pujan of about Rs 3 crore road asphalt work in Arvind Dixit ward

 

 

 

 

The Narad News 24,,,, रायपुर में 18.12.2024। विधायक सुनील कुमार सोनी ने दक्षिण विधानसभा के अरविन्द दीक्षित वार्ड क्र. 56 के जोन क्र. 10 के अंतर्गत बजाज कॉलोनी, एन.एम.डी.सी. कॉलोनी (राजेन्द्र नगर) प्रियदर्शनीय नगर, वल्लभ नगर चतुर्दिक मार्ग के सड़क डामरीकरण कार्य में 7 किलोमीटर लंबाई राशि लगभग 280 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।

विधायक श्री सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए कृतसंकल्पित है, इसी क्रम में आज अरविंद दीक्षित वार्ड में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया गया है। जिसका लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिलेगा और आवागमन में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा में दोगुनी गति से विकास होगा, लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल और हम मिलकर विकास करेंगे। विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी। श्री सोनी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त कार्य करने लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों जिसमें बहुतायत संख्या में महिलायें भी शामिल थीं, उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, सचिन मेघानी, बॉबी खनुजा, राजेश जैन, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, छाया वियोने, सूजय कुमार, संध्या व्यास, राजेश तिवारी, बीके मिश्रा, उमेन्द्र सिंह, अनिल विग, शैलेन्द्र सोमवंशी, शैलेन्द्र ठाकुर, प्रकाश दुबे, कुसुम हबलानी, मीना देवी मेघानी, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकगण सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker