BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिक्राइमघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

BJP  ने लोकसभा चुनाव के लिए की महत्वपूर्ण नियुक्तियां,देखिए लिस्ट

बधाई शुभकामनाएं ,नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर किरण देव ने दी बधाई

 

The narad news 24,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समन्यवकों और सह- समन्वयकों की नियुक्ति की है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा ने लिस्ट जारी की है।

रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शुमार नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उनको हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से हम छत्तीसगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभी 11 की 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्पों को पूरा करेंगे। इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। क्योंकि पीएम मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव की सरकार ने तीन महीने में पूरा कर इतिहास रच दिया है। जनता में मोदी की गांरटी की लहर चल रही है। भाजपा नितिन नबीन के मार्गदर्शन में इस बार विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अभी तक प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि विस चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। बिहार भाजपा के दिग्गज नेता किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नबीन राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बांकीपुर से वह चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें पुनः नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के सहप्रभारी के तौर पर नितिन नबीन की नियुक्ति 2019 के चुनाव के दौरान हुई थी।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker