BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकापार्षदराजनीतिलाइफस्टाइल

BJP पार्षद दल की बैठक: प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब नगर निगम में सत्ता बदलने की तैयारी, महापौर को हटाने के लिए

बदल के रइबो अब नई सहिबो नारे के साथ बीजेपी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदल दी

 

 

The Narad  News 24,,,,,,रायपुर। बदल के रइबो अब नई सहिबो नारे के साथ बीजेपी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदल दी है. अब एक बार फिर इसी नारे के साथ बीजेपी का पार्षद दल रायपुर नगर पालिका निगम में कांग्रेस की सत्ता बदलवा के लिए रणनीति बना रहा हैं.

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने बताया कि कांग्रेस के पास नगर पालिका निगम में बहुमत नहीं है और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार नहीं है इसी नैतिकता के साथ महापौर एजाज ढेबर को इस्तीफ़ा दे देनी चाहिए. फ़िलहाल हम नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा मांग रहे हैं यदि इसके बाद भी इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.

मीनल चौबे ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आधार तैयार किया जा रहा है. एक ओर कांग्रेस के पास फ़िलहाल बहुमत नहीं है और दूसरी ओर नगर पालिका निगम रायपुर कांग्रेस सरकार में किए गए कार्यों सभी विफल है. जनता के विकास तो दूर जनता ही परेशान है. हम बहुमत साबित करके महापौर को हटाएंगे. मीनल ने निगम की मौजूदा स्थिति को बताते हुए कहा कि हमारे पास बहुमत है. हमारे 31 पार्षद है, साथ ही कांग्रेसी पार्षदों का भी सहयोग मिल रहा है. निर्दलीय पार्षदों ने भी हामी भर दी है. कांग्रेस के दो पार्षद छह साल के लिए निष्कासित भी है.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button