कवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकबधाई शुभकामनाएंरायगढ़रोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायगढ़ चक्रधर समारोह के अन्तराष्ट्रीय मंच पर भूमिसूता मिश्रा ने बिखेरा अपना रंग, ओडिशी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया भाव विभोर

मनमोहक प्रस्तुति और भाव भंगिमाओं के मुद्राओं से भूमि ने जीता सबका मन

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर: 39वें चक्रधर समारोह के नौवें दिन रायपुर की भूमिसूता मिश्रा ने कला नगरी रायगढ़ के अन्तराष्ट्रीय मंच पर ओडिशी नृत्य प्रस्तुत कर भाव-विभोर कर देने वाले भाव भंगिमाओं और मुद्राओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 13 साल की कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा को एक नई पहचान देने वाली भूमिसूता मिश्रा राजधानी दिल्ली, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, भिलाई जैसे कई अन्य जगहों पर अपनी नृत्य की प्रस्तुति दे चुकी है। साथ ही छ.ग. के राजभवन में आयोजित उत्कल दिवस पर अपनी प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से सम्मान प्राप्त कर चुकी है।

बता दें कि रायपुर शहर की रहने वाली भूमिसूता मिश्रा बचपन से ही नृत्य व संगीत प्रेमी होने के साथ अपने माता पिता कि प्रेरणा से अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखते हुए नृत्य कला का भी अध्ययन करती है एवं प्रथम गुरू के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्व नृत्यांगना पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्रीमती पूर्णश्री राउत के सानिध्य में नृत्य कला की प्रारंभिक शिक्षा का अध्ययन प्रारंभ किया और वर्तमान में गुरू देवेन्द्रनाथ बेहरा से कथक, भरतनाट्टयम, ओडिशी व विभिन्न नृत्य कला का अध्ययन करती है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button