BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखेल मंत्री टंकराम वर्माघोषणा पत्रछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरपश्चिम विधायक राजेश मूणतमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकशिक्षा

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन,कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन,कहा-छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया,यह केवल भाजपा में ही संभव है

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह

 

 

 

 

The narad news 24,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चैधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह जनजाति समाज से आते हैं और रायगढ़ राज परिवार से हैं। राजा चक्रधर की याद में छत्तीसगढ़ में चक्रधर समारोह आयोजित किया जाता हैं देवेंद्र प्रताप सिंह इन्ही के परपोते है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह दो दशक तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक थे।

देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले तो मीडिया से यह जानकारी मिली कि मुझे राज्यसभा के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे जैसे ही छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी इतना आगे पहुंचा देगी। मुझे इस बात की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद हुई जब मैंने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल जी से बात किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए की। उसके पहले मैं रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी में था नौकरी से इस्तीफा देकर मैंने 2003 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker