बेकिंग न्यूज़,,,बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही नशे के विरूद्ध कार्यवाही
Baking News, Bilaspur Police is continuously taking action against drugs.

बेकिंग न्यूज़,,,बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही नशे के विरूद्ध कार्यवाही
The narad news 24,,,,बिलासपुर पुलिस 18 मार्च 2024 / पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर तैनात कर दिनाँक 16/03/2024 को मुखबीर सुचना पर ग्राम गिरजाबंद नवागाँव में जागेन्द्र साहू के घर रेड कार्यवाही की गई। रेड में जागेन्द्र साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 50 वर्ष निवासी गिरजाबंद नवागाँव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के घर के बाड़ी से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 900 रूपये रखे मिली। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. दीपक मरावी, का विशेष योगदान रहा।
