BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

पुतला दहन का ऐलान कांग्रेस के संविधान विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक : देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सवाल किया : अगर बघेल और कांग्रेस नेताओं ने कोई गलत काम नहीं किया है, तो फिर जाँच और छापों से इतने बदहवास क्यों हैं?

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस विधायक, आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई के छापे की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रस्तावित पुतला दहन को कांग्रेस के संविधान विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है। श्री देव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की जाँच-प्रक्रिया के खिलाफ विरोध करके कांग्रेस राजनीतिक निम्नता की पराकाष्ठा कर रही है। श्रीदेव ने कहा बजाय विधि-सम्मत जाँच प्रक्रिया में सहयोग करने के बघेल और कांग्रेस के नेता दबाव बनाकर अपने किन कृत्यों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने सवाल किया कि अगर बघेल और कांग्रेस नेताओं ने कोई गलत काम नहीं किया है, तो फिर जाँच और छापों से इतने बदहवास क्यों हैं? इससे पहले ईडी द्वारा की गई जाँच को लेकर भी कांग्रेस ने अमर्यादित आचरण करते हुए जाँच एजेंसी के अफसरों पर हमला तक किया था। जाँच एजेंसियों पर हमला करके कांग्रेस ने यह प्रदर्शित किया कि अपने शासनकाल में उसके सत्ताधीशों ने कुछ गलत किया है, इसीलिए कांग्रेस दबाव बनाने के लिए पहले हिंसा तक पर उतारू हो गई और अब नितांत अलोकतांत्रिक व संविधान विरोधी आचरण करके केंद्रीय जाँच एजेंसियों, जो अपने आप में संवैधानिक संस्था हैं, के कार्यवाही के विरोध में पुतला दहन की करतूत पर उतर आई है। श्री देव ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के विधायक-मंत्री तक अफसरों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाते रहे, उनके भ्रष्ट कारनामों को उजागर करते रहे, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल उन्हीं अफसरों को शह देने में लगे रहे और जब जाँच शुरू हुई व दोषी अधिकारी, दलाल जेल की सींखचों के पीछे डाले गए तो बघेल सबसे आगे आकर इसे भाजपा का षड्यंत्र बताते जेलों में बंद दोषी अधिकारियों की वकालत करने में जरा भी नहीं हिचक्चाए!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने सवाल दागा कि क्या कांग्रेस को देश के संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है? जिस तरीके से कांग्रेस के लोग दबाव बनाने के लिए अपनी संस्कृति और राजनीतिक चरित्र के अनुरूप, अपनी आदत के अनुरूप पहले पथराव करके जाँच एजेंसी पर हमला कर और अब पुतला दहन का ऐलान कर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं उससे यह सिद्ध होता है कि कहीं-न-कहीं मामला गड़बड़ है। श्री देव ने बघेल और कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और हिंसक आचरण करने के बजाय केंद्रीय जाँच एजेंसियों को अपना काम शांतिपूर्वक करने दें और उसमें पूरा सहयोग करें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker