BJPBJP CGBREKING NEWSpm modiछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशराजनीतिलोकसभा चुनाववोट

तारीख का ऐलान राज्यसभा चुनाव की ,छत्तीसगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह

Date announced for Rajya Sabha elections, BJP candidate from Chhattisgarh Raja Devendra Pratap Singh

राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान,छत्तीसगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह

 THE NARAD NEWS 24,,,,,नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीख का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र हैं देवेंद्र प्रताप सिंह

देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके पश्चात 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष व 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है। वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैँ.. जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैं। रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं।

उनका अध्ययन राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में पीजी किया है.. वर्तमान में वह रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैँ.. देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है. वह रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी हैँ।

सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में होगा खत्म

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की इस एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान किया है। देश के अन्य प्रदेशों से भी राज्यसभा की सीटें खाली होंगीं,सभी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  जिन 15 राज्यों में चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। यहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग होगी। सभी 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। परिणाम 27 फरवरी को आ जाएंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker