क्राइमछत्तीसगढ़हादसा

गैंगरेप के 10 आरोपियों में ASI का बेटा भी:पिता ने गिरफ्तार कर लॉकअप में डाला, फिर जांच प्रभावित न हो इसलिए अपना ट्रांसफर करवाया

THE NARAD NEWS24…………………………………छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंग रेप मामले में नया खुलासा हुआ है। इस वारदात में शामिल 10 आरोपियों में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का बेटा भी शामिल था। आरोपी के पिता ASI मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे। फिलहाल जांच प्रभावित न हो इसलिए रायपुर SSP ने फौरन पुलिसकर्मी का दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पिता ने खुद गिरफ्तार कर लॉकअप में डाला

जानकारी के मुताबिक, बलात्कार के एक आरोपी का नाम कृष्णा साहू है। जो ASI का बेटा है। घटना के बाद जैसे ही उसका नाम सामने आया। पिता ने पुलिस टीम के साथ मिलकर उसकी खोजबीन की। फिर गिरफ्तार कर खुद ही थाने लाकर बंद कर दिया।

ट्रांसफर का आवेदन SSP को सौंपा

ASI को जब अपने बेटे की इस करतूत का पता चला तो उन्होंने नौकरी के फर्ज को पहले निभाया। उन्होंने रायपुर SSP को खुद के ट्रांसफर किए जाने का आवेदन दिया। जिससे जांच प्रभावित न हो। ASI के आवेदन पर एसएसपी ने मुहर लगा दी। जिसके बाद उन्हें मुजगहन थाने में पोस्टिंग दे दी गई।

रायपुर पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button