क्राइमछत्तीसगढ़

साढ़े 3 करोड़ गबन का आरोपी अजमेर से पकड़ा:छत्तीसगढ़ के बैंक से हेराफेरी कर काट रहा था फरारी, मां-बेटे दोनों छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में

THE NARAD NEWS24………………………………….छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण बैंक के 165 खाता धारकों के अकाउंट में छेड़छाड़ कर 3 करोड़ 57 लाख रुपए का गबन करने के मामले में फरार बैंक के पूर्व मैनेजर राहुल कुमार शर्मा और उसकी मां वीणा शर्मा को रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रामगंज थाना क्षेत्र के गोविंद नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई।

छत्तीसगढ़ के बैंक में हुए गबन मामले को लेकर पुलिस ने अजमेर के गोविन्द नगर से मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों यहां फरारी काट रहे थे।

ऐसे खुला मामला

आरोप है कि राहुल शर्मा बैंक के गेट की चाबी, तिजोरी और एफआरएफसी की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंडसेट सिम लेकर फरार हो गया। जब तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवा कर सेफ खोला गया तो खाताधारक होमेश्वर गीता पटेल और बीना शर्मा के 1,42,206 रुपए के गोल्ड के पैकेट गायब थे। शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा इसे लेकर फरार हो गया था।

इस मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मामला लॉकर से महज डेढ़ लाख के सोने के जेवर पार करने तक सीमित नहीं है। पता चला है कि आरोपी ने बैंक के 165 अकाउंट से करीब 3 करोड़ रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर किए हैं। राशि इससे भी अधिक हो सकती है। कई खाताधारकों को मालूम ही नहीं कि उनके अकाउंट में सेंधमारी हो गई है। पूरी रकम अपने परिचितों के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद विड्राॅल भी कर लिया गया है।

साढ़े 3 करोड़ के गबन मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह राशि इससे भी ज्यादा की हो सकती है। छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को अजमेर से ले जाते हुए।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button