छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी— सलधा स्कूल के वार्षिक उत्सव में बोले विधायक दीपेश साहू”

The narad news 24,,,,,,,,,,,बेमेतरा :- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलधा मे स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक दीपेश साहू द्वारा भारत माता, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान राशि एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे वार्षिक उत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में बच्चों की प्रतिभा देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि आने वाला भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से बच्चों की शिक्षा में हरसंभव सहयोग करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष अध्यक्ष बिसन साहू, विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू, संतोषी अश्विन निषाद जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू, सरपंच सियाराम सिन्हा उपसरपंच चित्रलेखा साहू कुमार साहू डॉक्टर सुभाष तिवारी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति एवं विकास समिति लुकेश साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायत के पंचगण, शिक्षकगण, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker