RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

युवतियों को आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा — वंदना राजपूत 

क्षत्रिय समाज केंद्रीय महिला मंडल के द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा 

 

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर 24/08/2024 राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 केंद्रीय महिला मंडल के अध्यक्ष वंदना राजपूत ने बताया कि महिला एवं युवतियों को आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोन स्तर पर सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय महिला मंडल के द्वारा महिला एवं युवती सम्मान समारोह का लगातार आयोजन कर रहे है और इस आयोजन में काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. राजनांदगांव जोन के कार्यक्रम में महिला एवं युवतियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने का निर्णय केंद्रीय महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत के द्वारा किया गया है

महिलाओं एवं युवतियों को रायपुर जोन, बिलासपुर जोन ,दुर्ग जोन ,बेमेतरा जोन, राजनांदगांव जोन मैं क्षत्रियों की आन बान शान तलवारबाजी के साथ ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे समय आने पर महिला एवं युवतियां आत्मरक्षा के लिए इसे प्रयोग ला सकते हैं।

 

केंद्रीय महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत ने बताया कि इससे पहले बेमेतरा जोन के कार्यक्रम में शादी के पहले प्री वेडिंग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है । महिला एवं युवती सम्मान समारोह में जो उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाता है वहीं पर प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाने का काम केंद्रीय महिला मंडल के द्वारा लगातार किया जा रहा है।

महिला एवं युवती सम्मान समारोह में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा, समाधान एवं सुझाव लिए जा रहे हैं। वर्तमान में समाज का सबसे ज्वलंत मुद्दा

शादी के बाद संबंध विच्छेद पर चर्चा के साथ समाधान पर व्यापक स्तर पर केंद्रीय महिला मंडल के द्वारा एक जागरूकता अभियान भी चलाई जा रही है। वंदना राजपूत ने बताया कि क्षत्राणी बहनें महिला एवं युक्ति सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर के अपना विचार व्यक्त कर रही है और इस विचार में अधिकतर जो बातें सामने आ रही है वह है कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना उतना ही आवश्यक है जितना हम अपने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देते हैं। बच्चों को उस लायक बनाना होगा की शादी के बाद जो छोटी-मोटी समस्या आती है उस समस्या का स्वयं समाधान निकाले और वैवाहिक जीवन का सुख पूर्वक जीवन व्यतीत कर सके।

 

वंदना राजपूत ने बताया कि महिला एवं युवती सम्मान समारोह में आदर्श विवाह हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है राजपूत क्षत्रिय महा सभा के द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है

अभिभावक आगे आकर अपने बच्चों की शादी उस आदर्श विवाह में जरूर करवाएं और अनावश्यक खर्चे से बच जाए और उस पैसों को बच्चों के भविष्य बनाने के लिए या उनके रोजगार के साधन में लगायें इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय महिला मंडल के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहे हैं

 

केंद्रीय महिला मंडल सचिव श्रीमती छाया ठाकुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मिनी ठाकुर,

उपाध्यक्ष श्रीमती मीना ठाकुर , कनिष्क उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा भुवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि बघेल ,सहसचिव श्रीमती ज्योति ठाकुर, उप सचिव श्रीमती ममता राजपूत ,संगठन सचिव श्रीमती संतोषी राजपूत , सांस्कृतिक सचिव श्रीमती नंदनी राजपूत महिला एवं युवती सम्मान समारोह में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।

साथ ही प्रत्येक जोन के महिला अध्यक्ष, सचिव एवं सभी क्षत्राणी बहनें इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रही है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button