EDUCATIONHOSPITALउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंबिलासपुररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भगवान बनकर की मदद, आपकी वजह से मेरी बेटी इस दुनिया में

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रयासों से गरीब बच्ची को मिला नया जीवन, परिवार में लौटी खुशियां....

*

 

13 वर्षीय पूनम का एम. एम.आई नारायणा में हुआ निःशुल्क ऑपरेशन, परिजनों ने डिप्टी सीएम का जताया आभार*

 

 

The Narad News 24,,,,,बिलासपुर, 06 जुलाई 2024। को चार्टिडीह स्लम एरिया में निवासरत शीतलदास मानिकपुरी कबाड़ इकट्ठा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उनकी पत्नी रामेश्वरी बाई गृहिणी हैं। परिवार कम में भी हंसी खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे थी। इस बीच परिवार में बड़ी विपदा आन पड़ी।

पिता शीतलदास और माँ रामेश्वरी बाई की 13 वर्षीय पुत्री को कुछ शारीरिक परेशानी होने लगी। बच्ची के परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर्स को दिखाया। डॉक्टरों ने बच्ची के दिल में छेद होने की जानकारी दी, जिसका इलाज जटिल ऑपरेशन ही एक मात्र उपाय बताया गया। अब माता-पिता दोनों उचित जानकारी के अभाव व आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण विगत दो वर्षों से इधर-उधर बच्ची की इलाज के लिए भटक रहे थे।

 

परिवार मदद की आस लेकर गुहार लगाते रहे, लेकिन कही मदद नहीं मिली। इसमें गरीबी और अज्ञानता दोनो आड़े आ रही थी। इस बीच किसी ने सत्यसाईं बाबा हॉस्पिटल रायपुर में दिल के छेद की निःशुल्क इलाज होने की जानकारी दी।

माता -पिता दोनों बच्ची को लेकर रायपुर पहुँच गए पर इलाज के लिए टोकन नहीं मिला। इस कारण उन्हें उसी हॉस्पिटल के सड़क किनारे रात गुजार कर टोकन के लिए 5 दिन इंतजार किया। इसके बाद भी जब टोकन नहीं मिला, तब रोजी रोज़गार की समस्या भी आन पड़ी। उस स्थिति में माँ-पिता दोनों बेबस होकर बच्ची को बिना इलाज कराए वापस बिलासपुर आ गए और अब ऊपर वाले के सहारे के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

 

इस मामले की विस्तृत जानकारी बिलासपुर के ही पत्रकार मनोज राज व उमेश सिंह को मिली, तब पत्रकार मनोज राज ने इसे गम्भीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी से फोन पर बात कर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बच्ची की मदद करने दिशा-निर्देश दिए।

परिणाम स्वरूप 25 जून 2024 को एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में पीड़ित बच्ची का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन हुआ और अब बच्ची डॉक्टर की कुछ दिनों के परहेज के साथ अपने परिवार में बेहद खुश है। परिवार के पुराने खुशी के दिन फिर लौट आई है। इस बीच परिवार ने इस दुख की घड़ी से निकलने पर भगवान को धन्यवाद कहा, लेकिन इलाज में मदद करने वाले उप मुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद नहीं कह पाए थे, आज वो दिन भी आ गया। माता-पिता और बच्ची उप मुख्यमंत्री से मिलने उनके बिलासपुर स्थित कार्यालय पहुंचे, इस दौरान श्री साव को देखते ही उनके आंखों में कृतज्ञता के आंसू छलक आए। परिवार ने कहा कि, आप हमारे लिए भगवान के समान है, आपने हमारी बच्ची की जान बचाई है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप ऐसे ही लोगों की मदद करते रहें।

……. ……..

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker