BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 8 राज्यों में वोटिंग, मतदाताओं में गजब का उत्साह : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री साव ने मतदाताओं से की अपील, कहा-लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं अपनी भागीदारी, विकसित भारत के लिए करें मतदान

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने देश के सम्मानीय मतदाताओं से घरों से निकलकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, सम्मानीय मतदाताओं से विनती है,लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,विकसित भारत के लिए मतदान करें।


उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही है। मतदान केंदों के बाहर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 


