RIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

ओड़िशा मे भाजपा की सरकार आने से गरीबो को दिए जाएंगे उनके हक – पुरन्दर मिश्रा

With the coming of BJP government in Odisha, the poor will be given their rights - Purandar Mishra

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर । ओड़िशा के संबलपुर लोकसभा के अंतर्गत कुचिंदा में सोमवार को चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पुनः नवीन पटनायक को घेरा।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से विधायक और ओड़िशा चुनाव सह प्रभारी पुरन्दर मिश्रा लगातार नवीन पटनायक को मंचों के माध्यम से घेरने का काम कर रहे है। आज विधायक पुरन्दर मिश्रा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ संबलपुर लोकसभा के कुचिंदा में आयोजित विशाल चुनावी सभा में सम्मिलित हुए। मिश्रा जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसको ओड़िशा मे राज करते हुए 25 वर्ष हो गए लेकिन यहां की भाषा बोलना नहीं आता वो क्या जनता की भावनाओं को समझेंगे, किसी भावार्थ को समझने के लिए उसका भाषाई ज्ञान होना जरूरी है।

 

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपील करते हुए कहा कि आप संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान और कुचिंदा रबीनारायण नाइक जी को सेवा करने का मौका दीजिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबो, युवाओं महिलाओं और किसानो सभी का सम्मान करती है।

भाजपा सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के तहत गरीबो को पक्का मकान दिया जाएगा। साथ ही वह सभी लाभ भी हासिल होंगे जैसे आपके करीबी राज्य छत्तीसगढ़ की जनता को मिल रहे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है जबकि ओड़िशा की पटनायक सरकार मात्र 2100 के दर से किसानों का धान खरीद रही है।

छत्तीसगढ़ में महिलाओ को 1000 प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन, गरीबो माह 35 किलो मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस बीच कार्यक्रम भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा छत्तीसगढ़ ओडिशा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker