RIAPURRIAPUR BREKING NEWSओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़ नक्सल मोर्चे पर अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ,मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Breaking News Amit Shah praised Chhattisgarh government on Naxal front, Chief Minister expressed gratitude

 

The Narad News 24,,,,,,,रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के आने के बाद यहां नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान मिल रही अभूतपूर्व सफलताओं के लिए सरकार की पीठ थपथपाई है। गृह मंत्री ने कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र साढ़े चार महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 5 महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। अब प्रदेश के 3-4 जिलों में ही नक्सली बचे हैं और आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस द्वारा इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर अमित शाह ने गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है।

 

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल *X पर उन्होंने लिखा है कि – आपके इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं माननीय गृह मंत्री जी। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है।*

*निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है, पर बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे।*

*यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।*

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सली लगातार मारे जा रहे हैं, गिरफ्तार हो रहे हैं या सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker