BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावओड़िशाघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापारशिक्षा

ओडिशा में परिवर्तन की लहर, भाजपा के पक्ष में माहौल*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

नवीन पटनायक की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, जनता परिवर्तन के मूड में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

 

राहुल गांधी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर में पत्रकारों से कहा कि, ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार ने लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। 24 साल के शासनकाल में राज्य की हालत खराब कर दिए हैं। मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। चुनाव में इसकी चर्चा है। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। राज्य में विकल्प के रूप में एकमात्र भाजपा है। लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है। इसी तरह ओडिशा में भी परिवर्तन की लहर है।

 

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं। चुनाव तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया है, वहां के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की जिम्मेदारी मिली है। और आने वाले समय में कुछ और लोग जाने वाले हैं। मैंने भी तीन दिन कालाहांडी लोकसभा में पार्टी के लिए काम किया है।

 

12 नक्सलियों के मुठभेड़ पर कांग्रेस के सवाल पर उपमुख्यमंत्री साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनहित, राष्ट्रहित और सुरक्षा बलों के कामों पर प्रश्न चिन्ह लगाने के आदी हो चुकी हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस ने 5 साल में नक्सलवाद को पाला और पोसा है। और जब कार्यवाही हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। इन्हें बस्तर के लोगों की, विकास की और खुशहाली की चिंता नहीं है। और ये केवल किसी तरह सत्ता में आना इनकी सोच होती है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी हासिए पर चली गई है।

सुरक्षाबलों ने बहादुरी से काम किया है और आने वाले समय में बस्तर नक्सल मुक्त हो, विकास की मुख्यधारा से जुड़े, वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ये हमारी प्रतिबद्धता है, इस दिशा में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी हमारे सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री से क्या बहस कर पाएंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker