आरंग के लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचे सीजी सीएम विष्णुदेव साय,साथ में आरंग के लाडले विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी रहें मौजूद
प्रथम आरंग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया भव्य स्वागत, विधायक गुरू खुशवंत साहेब जी

The Narad News 24,,,,,छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का अभनपुर प्रवास के दौरान आरंग लोकसभा कार्यालय आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री साय जी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मुलमंत्र दिया। सभी जनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाना है, हर सीट से भाजपा को जिताना हैं।
आरंग के लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचे सीजी सीएम विष्णुदेव साय,साथ में आरंग के लाडले विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी रहें मौजूद।।
अभनपुर से चुनावी दौरे के बाद अचानक विष्णुदेव साय रायपुर लोकसभा के आरंग लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचे..सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव जितना बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है देश को विश्व गुरु बनाना है..मुख्यमंत्री के नाते उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा की आने वाले 7 तारीख को कमल छाप में वोट देकर रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को सबसे ज्यादा मतों से जीताक़र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएं… इस लोकसभा चुनाव में एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जितने देना है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों की जांच चल रही है,कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा।
बाइट…गुरु खुशवंत साहेब,, विधायक आरंग
प्रथम आरंग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया भव्य स्वागत
आरंग। आगामी लोकसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने प्रवास के दौरान अचानक आरंग पहुचेl लोकसभा चुनाव कार्यालय मे कार्यकर्ताओं से मिले सीएम विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार आरंग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुछ भेट कर सीएम का स्वागत किया। साय ने अपने गाड़ी से उतर कर भाजपा कार्यालय पहुँच कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि अब समय कम बचा है। अपने प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने में जुट जाए।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना बंद नही होगा तथा मोदी सरकार के गारंटी के तहत सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर उपस्थित विधायक गुरु खुशवंत ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। चुनाव कार्यालय पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गयाl इस दौरान सभी मोर्चा के पदधिकारीगण अधिक संख्या मे उपस्थित थे

