BJP CGBREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALKORBAकानून व्यवस्थाकृषिकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंमंत्री लखन लाल देवांगनमहतारी वंदन योजनाराजनीतिराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कांग्रेस के नेताओं ने इतने भ्रष्टाचार किए की आज कांग्रेस के ही कार्यकताओं को वोट मांगने मे शर्म आ रही: उद्योग मंत्री श्री देवांगन

कोसाबाड़ी मंडल के तीन वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को उद्योग मंत्री ने किया संबोधित,उद्योग मंत्री श्री देवांगन

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरूवार को कोसाबाड़ी के तीन वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को संबोधित कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

रिसदी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा का यह पहला ऐसा चुनाव है जब कांग्रेस जीत का दावा नहीं कर पा रही है। दरअसल कांग्रेस को भी मालूम है की इस बार कांग्रेस देश भर में दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाएगी।आज कांग्रेस नेताओं में भाजपा प्रवेश के लिए होड़ सी मची हुइ है। आज कोरबा लोकसभा में कांग्रेस को प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। दरअसल कांग्रेस के नेताओं ने इतने भ्रष्टाचार किए हैं की आज उनके कार्यकर्ताओ को भी वोट मांगने मे शर्म आ रही है।जो कार्यकर्ता वोट मांगने जा भी रहे हैं तो उनको जनता के बीच विरोध का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार ,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा, सुमन सोनी, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चंदन सिंह, रमा मिरि , जेके लहरे, वैभव शर्मा, नरेंद्र गोस्वामी, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

0 हम सबका वोट विकसित भारत, विकसित कोरबा के लिए

झगहरा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विकसित भारत और विकसित कोरबा के लिए हमारा हर वोट भाजपा के लिए जरूरी है। हमारा हर वोट मोदी जी को देश के विकास के लिए शक्ति प्रदान करेगा।

 

0 रामपुर तालाब के निर्माण में हुए घोटाले पर होगी जांच

वॉर्ड क्रमांक 33 में आयोजित नुक्कड़ सभा के मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर वार्डवासियों ने मंत्री को रामपुर तालाब की सफाई और अधूरे नाला निर्माण की शिकायत की। इस पर मंत्री ने कहा की आचार संहिता के बाद इसकी जांच की जाएगी। कांग्रेस राज में वार्डो के विकास की आड़ में घोटाला किया गया। किसी भी घोटालेबाजों को बख्सा जाएगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker